पीलीभीत: आसाम चौराहे पर अवैध बसों के खिलाफ परिवहन विभाग की सख्ती, चार का चालान और एक बस सीज
पीलीभीत में अवैध और नियम विरुद्ध संचालित वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग ने मंगलवार सख्त कार्रवाई की। एआरटीओ (प्रवर्तन) सुशील मिश्रा के नेतृत्व में शहर के आसाम चौराहे पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन कर रही चार डग्गामार बसों का चालान किया गया, जबकि बिना वैध परमिट संचालित एक बस को मौके पर ही सीज कर दिया गया।