डलमऊ: सेंदुरामऊ गांव में हरा महुआ के पेड़ को लकड़कटो द्वारा काटने का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
डलमऊ तहसील क्षेत्र में हरियाली को हरा भरा बनाने का जिम्मा वन विभाग को दिया गया है लेकिन वन विभाग के अधिकारी हरा भरा तो नहीं बना पा रहे हैं लेकिन हरियाली को उजाड़ने में जरूर तुले हुए हैं। ऐसा ही एक वीडियो मंगलवार को समय लगभग 3:00 बजे से वायरल हो रहा है। जिसमें महुआ के हरे पेड़ लकडकटो के द्वारा काटे गए हैं। वायरल वीडियो सेंदुरामऊ गांव का बताया जा रहा है।