सूरजपुर: सूरजपुर में रोजगार पंजीयन के लिए आधार लिंक करना अनिवार्य
जिला रोजगार कार्यालय में पंजीयन कराने के लिए अब आधार कार्ड और मोबाइल नंबर लिंक करना अनिवार्य कर दिया गया है। वर्ष 2024 से पहले पंजीयन करा चुके आवेदकों को भी अपना रोजगार पंजीयन आधार से अपडेट कराने की सलाह दी गई है। अभ्यर्थी आवश्यक शैक्षणिक दस्तावेज और आधार कार्ड के साथ जिला रोजगार कार्यालय पहुंचकर यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।