मुज़फ्फरनगर: दधेडू रेलवे पुल के पास पुलिस एनकाउंटर, कार पेड़ से टकराने के बाद घिरे बदमाश, एक के पैर में लगी गोली
मुज़फ्फरनगर में पुलिस और एटीएम फ्रॉड गैंग के बीच मुठभेड़ हुई। चेकिंग के दौरान संदिग्ध कार सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पीछा करने पर कार पेड़ से टकरा गई। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश घायल हुआ जबकि दो गिरफ्तार कर लिए गए। पुलिस ने 63 एटीएम कार्ड, तमंचा और 38 हजार 500 रुपये बरामद किए। आरोपी कई राज्यों में दर्जनों एटीएम फ्रॉड की घटनाएं कबूल चुके हैं।