भरगामा: बीरनगर में फर्जी आधार कार्ड गिरोह का भंडाफोड़, एसडीओ के छापे में भारी मात्रा में संदिग्ध सामान बरामद
भरगामा थाना क्षेत्र के बीरनगर में फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले संगठित गिरोह का प्रशासन ने बड़ा पर्दाफाश किया है। अनुमंडल पदाधिकारी अभय कुमार तिवारी के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छर्रापट्टी निवासी कैशर मास्टर के घर पर सघन छापेमारी कर इस अवैध धंधे का खुलासा किया