हाथरस: हाथरस शहर में 12 घंटे से लगातार हो रही रिमझिम बारिश से कोतवाली परिसर में पानी भर गया, पुलिस कर्मियों का आवागमन प्रभावित
जनपद हाथरस शहर में मंगलवार बुधवार की मध्य रात्रि से रिमझिम बारिश शुरू हो गई है। पिछले 12 घंटे से लगातार हो रही रिमझिम बारिश से सदर कोतवाली परिसर में बुधवार की दोपहर करीब 2 बजे पानी भरा हुआ दिखाई दिया। बारिश के दौरान कोतवाली परिसर में पानी भर जाने से पुलिस कर्मियों का आवागमन प्रभावित हो गया। शिकायत लेकर आने वाले आगंतुको को भी परेशानी का सामना करना पड़ा है।