अंबाह: बडफरा गांव में गाली-गलौज और मारपीट, महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई
Ambah, Morena | Apr 29, 2026 अंबाह थाना क्षेत्र के बड़फरा गांव में एक महिला ने पड़ोसियों पर गाली-गलौज और मारपीट का आरोप लगाया है। मनोरमा नामक महिला ने लिखित शिकायत में बताया कि आरोपियों ने पहले उसके पति के साथ मारपीट की और अगले दिन उससे भी दुर्व्यवहार किया। घटना पुरानी रंजिश से जुड़ी बताई जा रही है। पुलिस ने आवेदन लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।