रामनगर: कटियारा गांव में हाईवे पर शव रखकर किया गया प्रदर्शन, पुलिस टीम पर पथराव, रामनगर थाना प्रभारी को आई चोटें
कटियारा गांव में लखनऊ बहराइच हाईवे पर शव रखकर किया गया प्रदर्शन। पुलिस टीम पर हुआ पथराव रामनगर थाना प्रभारी को आईं चोटें।कटियारा निवासी जितेंद्र चौहान का शव सोमवार को फांसी के फंदे पर लटकता मिला था। परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या करके शव लटकाने का आरोप लगाया था। आज मंगलवार को गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। भीड़ के द्वारा पथराव किया गया।