सहारनपुर: हाईकोर्ट ने प्रशासकों के कार्यकाल पर नहीं लगाई रोक, सहारनपुर में प्रधान संगठन अध्यक्ष ने भ्रामक खबरों पर जताई नाराजगी
सहारनपुर में प्रधान संगठन के अध्यक्ष संजय वालिया ने ग्राम प्रधानों के प्रशासक पद को लेकर चल रही चर्चाओं पर स्थिति स्पष्ट की है। उन्होंने हाईकोर्ट के एक आदेश के बाद प्रदेशभर में फैली भ्रामक खबरों पर नाराजगी व्यक्त की। वालिया ने कहा कि कोर्ट ने प्रशासकों के कार्यकाल पर कोई रोक नहीं लगाई है।