सावर: सावर थाना पुलिस ने जिला स्तरीय टॉप-10 के 10,000 रुपये के ईनामी, 8 साल से फरार वांछित अपराधी आरीफ को किया गिरफ्तार
Sawar, Ajmer | Jun 12, 2026 सावर थाना पुलिस ने जिला स्तरीय टॉप-10 व 10,000 रूपये के ईनामी,8 साल से फरार वांछित अपराधी आरीफ को गिरफतार किया है,4 आरोपी पूर्व में गिरफ्तार किए जा चुके है।शुक्रवार सुबह 10 बजे प्रेस नोट जारी कर जानकारी दी।वर्ष 2018 में विनोद माली ने नामजद रिपोर्ट देकर घर के बाहर से ट्रेक्टर मय ट्रॉली चुराकर ले जाने का प्रकरण दर्ज करवाया था।