बहराइच: बहराइच में होमगार्ड भर्ती परीक्षा के लिए डीएम और एसपी ने किया निरीक्षण, दोनों पालियों में 1738 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित
बहराइच जिले में होमगार्ड भर्ती परीक्षा के लिए डीएम अक्षय त्रिपाठी और एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिया कि परीक्षा को स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से सम्पन्न कराया जाए। प्रथम पाली में 3600 में से 913 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे, द्वितीय पाली में 825 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।