बदायूं: वितरोई गांव के पास अंतिम संस्कार से लौट रहे बाइक सवारों को कार ने मारी टक्कर, एक की मौत और एक घायल
Budaun, Budaun | Sep 19, 2026 थाना मुजरिया क्षेत्र के वितरोई गांव के पास कार ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। जिसमें धनवीर की मौत हो गई और अजय सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने धनवीर के शव को कब्जे में लेकर शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।