रायबरेली: लालगंज कोतवाली क्षेत्र सराफा मंडी में दबंगों ने दुकान का ताला तोड़कर जबरन कब्जा किया, दी धमकी, एसपी से की शिकायत
Raebareli, Raebareli | Apr 21, 2026
लालगंज कोतवाली क्षेत्र के,कस्बे स्थित सराफा मंडी में, बेखौफ दबंगों ने दुकान का ताला तोड़कर,जबरन कब्जा कर लिया और जान से मारने की विरोध पर धमकी दी है।जिसको लेकर पीड़ित ने,थाने में शिकायत की थी लेकिन कोई सुनवाई नहीं मंगलवार को,एसपी ऑफिस पहुंचकर शिकायत किया है।और जांच कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। एसपी ने जांच कर पीड़ित को कार्रवाई का आश्वासन दिया है।