राघोगढ़: धरनावद थाना पुलिस की बड़ी कार्यवाही, लंबे समय से अपहरण बलात्कार मारपीट फरार चार वारंटी किए गए गिरफ्तार
Raghogarh, Guna | Jun 25, 2026 राघोगढ़ के धरनावदा थाना पुलिस ने चार वारंटी पकड़े है। 25 जून को थाना प्रभारी ने बताया, वर्ष 2020 में आरोपी धर्मेंद्र और लखन वाल्मीकि मारपीट और गोलू कुशवाहा अन्य मामले में और आरोपी संजू वंशकार नाबालिक का अपहरण कर बलात्कार के मामले में 2022 से फरार था। सभी निवासी ग्राम गड़ा के गिरफ्तारी वारंट जारी थे। 24 जून को चारों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।