रुद्रपुर के कलेक्ट्रेट गेट पर वेतन बढ़ोत्तरी की मांग को लेकर आंगनबाड़ी वर्करों के द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया। जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर 2:30 बजे आंगनबाड़ी वर्करों के द्वारा कलेक्ट्रेट गेट पर धरना प्रदर्शन करते हुए कहा पिछले लंबे समय से वेतन बढ़ोत्तरी की मांग को लेकर उनके द्वारा आंदोलन किया जा रहा है, अब इसके बाद कार्य बहिष्कार किया जाएगा।