ऊंचाहार: उंडवा गाँव में दबंगों ने मारपीट कर ब्यूटी पार्लर में की तोड़फोड़, हमलावरों का फुटेज आया सामने
ऊँचाहार तहसील व जगतपुर थाना क्षेत्र के उंडवा गांव में बेखौफ दबंगों की दबंगई सामने आई हैं।गाँव निवासी जरीना का आरोप है कि, गाँव के ही कुछ लोग बाइकों से हाथ में लाठी डंडे लेकर आये और गाली गलौज करते हुए उसकी बेटी, बेटा और उसके साथ मारपीट करते हुए ब्यूटीपार्लर की दुकान में तोड़फोड़ की।रविवार को हमलावरों का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, पुलिस ने जांच कर रही है।