सुपौल: नहर किनारे शौच करने गए 39 वर्षीय संजय शाह की डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम
Supaul, Supaul | Sep 26, 2026 कर्णपुर पंचायत के सोनक वार्ड नंबर 11 में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। रात के समय नहर किनारे शौच करने गए करीब 39 वर्षीय संजय शाह की नदी में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में मातम का माहौल है, वहीं मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।बताया जा रहा है कि संजय शाह रात के समय शौच करने के लिए घर से निकले थे।