रामसनेही घाट: उत्तर प्रदेश राज्य सूचना आयुक्त मोहम्मद नदीम ने रामसनेहीघाट तहसील का किया निरीक्षण
उत्तर प्रदेश राज्य सूचना आयुक्त मोहम्मद नदीम ने गुरुवार की शाम करीब 5:00 बजे रामसनेहीघाट तहसील का निरीक्षण किया।निरीक्षण के समय उप जिलाधिकारी अनुराग सिंह और तहसीलदार ने उनका स्वागत किया। राज्य सूचना आयुक्त ने अभिलेखों का गहनता से निरीक्षण किया। उन्होंने सूचना अधिकार अधिनियम से संबंधित व्यवस्थाओं को और बेहतर करने पर जोर दिया।