शामली: शामली जिले में पकड़े गए 2 फर्जी पर्यावरण अधिकारी, 1 अन्य साथी मौके से फरार, तीनों के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
Shamli, Shamli | Apr 14, 2026 मंगलवार की सुबह 10 बजे मिली जानकारी के मुताबिक सहायक पर्यावरण अभियंता कुंवर संतोष कुमार की शिकायत पर शामली कोतवाली पर 3 कथित तौर पर फर्जी पर्यावरण अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। दरअसल, सोमवार की शाम शामली के पारस मेटल इंस्ट्रीज पर उद्यमियों द्वारा शामली के कैराना निवासी मोहम्मद आबिद और बागपत जिले के बड़ौत निवासी ऋषिराज मलिक को पकड़ा गया।