कोल: जलेसर में सड़क हादसे में घायल युवक की JN मेडिकल में हुई मौत, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
Koil, Aligarh | Apr 8, 2026 जलेसर में सड़क हादसे में घायल हुए युवक की जवाहरलाल नेहरू मेडिकल में इलाज के दौरान मौत हो गई। 22 वर्षीय देवेश न्यू राजेंद्र नगर में रह रहा था और राजमिस्त्री का काम करता था। सोमवार को वह काम लेने के लिए बाइक से फिरोजाबाद जा रहा था। जलेसर पहुंचते ही तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसको जोरदार टक्कर मार दी जिसमें बहुत गंभीर रूप से घायल हुआ।