मुज़फ्फरनगर: शाहबुद्दीन पुर रोड पर गाड़ी की खिड़की पर खड़े होकर युवकों का स्टंट करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
नगर कोतवाली क्षेत्र शाहबुद्दीन पुर रोड का एक वीडियो लगातार रविवार की सुबह 11:30 बजे से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें कुछ युवक गाड़ी पर खड़े होकर स्टंट कर रियल बनते नजर आ रहे हैं जिसका वीडियो वायरल होने पर यातायात व पुलिस विभाग ने इस गाड़ी का नंबर लेकर इन युवकों की तलाश शुरू करती है क्योंकि यह युवक गाड़ी की खिड़की पर खड़े होकर मौत को दावत दे रहे हैं।