महसी: पांडवकालीन बाबा जंगली नाथ मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, बैरिकेडिंग टूटने से मची अफरा-तफरी
सावन के पहले सोमवार पर मसूद नगर बस्थानवा स्थित पांडवकालीन बाबा जंगली नाथ मंदिर में जलाभिषेक के लिए हजारों कांवड़ियों और श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मध्यरात्रि से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। सुबह करीब चार बजे कपाट खुलते ही जलाभिषेक के लिए भीड़ बढ़ गई, जिससे कतार के लिए लगाई गई बैरिकेडिंग टूटने पर कुछ देर अफरा-तफरी मच गई।