मंझनपुर: कौशाम्बी के मेधावियों पर बरसी सम्मान की बारिश, टॉपर्स को मिले मेडल, प्रशस्ति पत्र और ₹21 हजार का पुरस्कार
शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जनपद का नाम रोशन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों के लिए सोमवार का दिन यादगार बन गया। कलेक्ट्रेट स्थित उदयन सभागार में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा-2026 की जनपद स्तरीय टॉप-10 सूची में शामिल विद्यार्थियों को मेडल, प्रशस्ति पत्र और ₹21 हजार की धनराशि के डमी चेक देकर सम्मानित किया गया।