मोहड़ा प्रखंड के उप प्रमुख विमला देवी के पुत्र रजनीश पांडे पर जानलेवा हमले के दो दिन बाद भी पुलिस की हाथ खाली है। शुक्रवार की रात लगभग 10:30 बजे अपराधियों द्वारा गाड़ी का पीछा कर जानलेवा हमला किया गया था। इस मामले में उपप्रमुख प्रतिनिधि रजनीश पांडेय ने गेहलौर थाना में अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराया था। दो दिन बाद भी पुलिस की सफलता हाथ नही लगी।