बीकानेर: जिला कलेक्टर ने कारागृह के कैदियों के लिए कंबल आदि सामग्री को कलेक्टर कार्यालय परिसर से हरि झंडी देकर रवाना किया
जिला उद्योग प्रन्यास की ओर से केन्द्रीय कारागृह में सजा काट रहे बंदियों के लिये कंबल,वैशाखी व व्हील चेयर प्रदान किया गया। इस सामग्री को जिला कलक्टर कार्यालय परिसर से जिला कलक्टर नम्रता ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर कलक्टर ने इसे अनूठी पहल बताते हुए कहा कि जिला उद्योग प्रन्यास सामाजिक सरोकार में हमेशा ही अग्रणी रहा है।