बीकानेर: रायसर रोड पर कार और ट्रक की टक्कर में एक की मौत, एक घायल को पीबीएम अस्पताल रेफर, इलाज जारी
नापासर थाना क्षेत्र के रायसर के पास रविवार शाम 5 से 6 बजे के बीच सड़क हादसा होने की खबर सामने आई। जानकारी के अनुसार नेशनल हाईवे 11 पर सड़क किनारे खड़े ट्रक में एक कार नियंत्रित होकर जा घुसी जिसमें कार सवार एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई तो वहीं दूसरा गंभीर घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही नापासर थाना अधिकारी लक्ष्मण सुथार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे