बीकानेर: सदर पुलिस ने हिस्ट्रीशीटरों सहित 8 आरोपियों को जयपुर रोड और अन्य इलाकों से किया गिरफ्तार
बीकानेर। सदर पुलिस ने हिस्ट्रीशीटरों व एक वांछित सहित कुल आठ जनों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई आईजी ओमप्रकाश पासवान व एसपी कावेंद्र सिंह सागर के निर्देशों पर एरिया डोमिनेशन के तहत की गई है। पुलिस के मुताबिक हिस्ट्रीशीटर नरेश विश्नोई, अल्ताफ भुट्टा, ताहिर मालावत, कमल तंवर व हिमांशु उर्फ धर्मेंद्र भाटी को धारा 151 के तहत गिरफ्तार किया गया।