बीकानेर: सड़क हादसा देख घबराई महिला की पीबीएम अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत, मामला आज दर्ज
बीकानेर। हंसेरा ग्राम में राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार रात्रि हुए हादसे में एक तरफ गाड़ी में सवार चार लोगों की जान चली गई वहीं पास के घर में रहने वाले एक परिवार पर भी दुख का पहाड़ टूट पड़ा। हादसे के शोर और हाहाकार को सुनकर हंसेरा गांव की एक महिला सुमन अपने घर से बाहर आई और हादसे को देख उसकी तबीयत बिगड़ गई। जिसे तत्काल पीबीएम अस्पताल ले जाया गया।