चंदिया: ग्राम पतरेई में महिला से मारपीट व जान से मारने की धमकी, चंदिया थाने में मामला दर्ज
Chandia, Umaria | Apr 24, 2026 जानकारी के मुताबिक, ग्राम पतरेई निवासी लक्ष्मी वर्मा (उम्र 40 वर्ष) के साथ उसी गांव के ओमप्रकाश रैदास ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। इतना ही नहीं, आरोपी ने महिला को जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद पीड़िता ने चंदिया थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने मामला कायम कर जांच शुरू कर दी है।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।