जिले के देवसर जनपद की चटनिहां ग्राम पंचायत में एक बड़ा मजदूरी घोटाला सामने आया है। इस घोटाले का खुलासा एक महिला मजदूर द्वारा किए गए वीडियो से हुआ है, जिसमें वह स्वीकार कर रही है कि उसे बिना काम किए 4,000 रुपये का भुगतान किया गया था। महिला ने बताया कि उसके खाते में यह राशि डालने के बाद गांव के एक युवक ने उससे यह पैसा निकालवाकर उसे केवल 2,000 रुपये लौटाए।