सावर: रात्या गांव में जमीनी विवाद के चलते खूनी संघर्ष, फायरिंग व लाठी-डंडों से हमला, 4 महिलाएं और एक पुरुष गंभीर घायल
Sawar, Ajmer | May 21, 2026 रात्या गांव में गुरुवार को दोपहर करीब 12 बजे जमीनी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।दर्जनों लोगों ने खेत पर बने एक मकान में बैठे परिवार पर अचानक ताबड़तोड़ हमला कर दिया।हमलावरों ने लाठी-डंडों से मारपीट करने के साथ फायरिंग भी की।खूनी संघर्ष में एक ही परिवार के पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है।गांव में भारी तनाव का माहौल है।पुलिस ने फायरिंग की पुष्टि नहीं की।