Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana

पर्वतीय क्षेत्रों में गुलदार की दहशत थमने का नाम नहीं ले रही। गुरुवार को यमकेश्वर विकासखंड के देवराना गांव मेंं गुलदार की बढ़ती गतिविधियों से परेशान ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। कहा कि गुलदार के डर से उनका घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद डबराल के नेतृत्व में लोगों ने वन विभाग कार्यालय में प्रदर्शन किया। आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद वन विभाग की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई, जिससे गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। विनोद डबराल ने बताया कि गुलदार अब तक गांव के दर्जनों मवेशियों को अपना शिकार बना चुका है। इसके अलावा ग्रामीण राजेंद्र सिंह, उर्मिला देवी और प्रमिला देवी पर भी हमला कर चुका है। उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ रही घटनाओं के बावजूद विभाग की ओर से ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से गांव में गश्त बढ़ाने, गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने तथा प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामीण उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। प्रदर्शन में ग्राम प्रधान दीपक, प्रीति देवी, निशा जोशी, बबीता बिष्ट, भगत सिंह, कमलेश ग्वाड़ी, अमित देवरानी, करूणा रावत, नीलम देवी, पिंकी देवी, मनोज ग्वाड़ी, सुनील उनियाल, सुमंती देवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Chaubattakhal, Garhwal | Jul 30, 2026
पर्वतीय क्षेत्रों में गुलदार की दहशत थमने का नाम नहीं ले रही। गुरुवार को यमकेश्वर विकासखंड के देवराना गांव मेंं गुलदार की बढ़ती गतिविधियों से परेशान ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। कहा कि गुलदार के डर से उनका घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद डबराल के नेतृत्व में लोगों ने वन विभाग कार्यालय में प्रदर्शन किया। आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद वन विभाग की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई, जिससे गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। विनोद डबराल ने बताया कि गुलदार अब तक गांव के दर्जनों मवेशियों को अपना शिकार बना चुका है। इसके अलावा ग्रामीण राजेंद्र सिंह, उर्मिला देवी और प्रमिला देवी पर भी हमला कर चुका है। उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ रही घटनाओं के बावजूद विभाग की ओर से ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से गांव में गश्त बढ़ाने, गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने तथा प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामीण उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। प्रदर्शन में ग्राम प्रधान दीपक, प्रीति देवी, निशा जोशी, बबीता बिष्ट, भगत सिंह, कमलेश ग्वाड़ी, अमित देवरानी, करूणा रावत, नीलम देवी, पिंकी देवी, मनोज ग्वाड़ी, सुनील उनियाल, सुमंती देवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। - Chaubattakhal News