कटनी नगर: एनकेजे गाताखेड़ा में विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मायके पक्ष ने लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप
एनकेजे थाना अंतर्गत गाताखेड़ा गाँव में विवाहिता दिपांजली 22 वर्ष पति ऋषि चौधरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली घटना के बाद मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है दिपांजली को ससुराल में दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था और मारपीट कर उसे आत्महत्या के लिए उकसाया जाता मृतका का पीएम आज रविवार दोपहर 2:50 मिनट पर जिला अस्पताल के पीएम हाउस में हुआ