चरखारी: खरेला में युवती को फोन पर परेशान करने के बाद आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पुलिस ने दर्ज किया मामला
खरेला निवासी रमेशचंद्र ने पुलिस को तहरीर दी कि 8 मई को घर में बेटी मिथिलेश अकेली थी। शाम को पत्नी जब घर लौटी तो बेटी मिथिलेश कच्चे मकान के लट्ठे से साड़ी के फंदे पर लटकी मिली। रमेशचंद्र ने आशंका जताई कि दो लोग लगातार फोन कर उनकी बेटी को परेशान कर रहे थे, इसी से तंग आकर उसने आत्महत्या कर ली। पिता कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।