कोलगवां थाना के डिलौरा में शराबी पति रोशन लाल रावत ने पत्नी माया देवी रावत के साथ बेदम मारपीट कर दी । रोज-रोज की प्रताड़ना और मारपीट से तंग आकर पीड़ित पत्नी माया सोमवार की सुबह 1130 बजे कोलगवां थाने पहुंची और शराबी पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है ।पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर शराबी आरोपी पति रोशन को तलाश रही है ।