अररिया: हरपुर में आपसी विवाद के चलते दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक महिला घायल, इलाज जारी
Araria, Araria | May 8, 2026 रानीगंज प्रखंड क्षेत्र के हरपुर वार्ड संख्या 02 में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट कि घटना में एक महिला गम्भीर रूप से घायल हो गई। जिसे परिजनों के द्वारा शुक्रवार को सुबह 10 बजे के करीब सदर अस्पताल अररिया लाया गया। जहां चिकित्सक के देखरेख में गम्भीर रूप से घायल महिला का इलाज किया जा रहा है।