वाड्रफनगर: झाड़ियों में रोती मिली ज़िंदगी, नवजात को छोड़ इंसानियत हुई शर्मसार
वाड्रफनगर रविवार एक बार फिर मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। वाड्रफनगर पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत कोटराही और वाड्रफनगर के बीच जंगल किनारे झाड़ियों में एक नवजात बच्ची जीवित अवस्था में मिली। महुआ चुनने गई महिलाओं ने बच्ची के रोने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचीं और तत्काल चाइल्डलाइन को सूचना दी।सूचना मिलते ही चाइल्डलाइन टीम ने स्थानीय पुलिस को अवगत