गोविंदपुर: बनिया विगहा में पति ने पत्नी पर चाकू से किया हमला, गंभीर रूप से जख्मी, सदर अस्पताल रेफर
गोविंदपुर थाना क्षेत्र के बनिया विगहा मे बुधवार को एक पति ने अपनी पत्नी पर चाकू से जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया, जख्मी महिला को समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल नवादा रेफर कर दिया,वही पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया,