शाहजहांपुर: डीसीएम की टक्कर से सड़क पार कर रहे किसान की हुई मौत, आज किया गया पीएम
शाहजहांपुर में डीसीएम की टक्कर से एक किसान की मौत हो गई। यह हादसा सिंधौली थाना क्षेत्र के महूआ पाठक गांव में शनिवार रात हुआ। मृतक की पहचान 56 वर्षीय राजकुमार सिंह के रूप में हुई है, जो सड़क पार कर रहे थे। परिजनों के अनुसार, राजकुमार शनिवार रात करीब आठ बजे किसी काम से घर से बाहर निकले थे। जब वह हाइवे पर सड़क पार कर रहे थे, तभी पुवायां से शाहजहांपुर की ओर आ र