जशपुर: ऑपरेशन शंखनाद के तहत पुलिस ने ट्रक से 38 गौवंश को कराया मुक्त, चालक फरार
जशपुर जिले में गौ तस्करी के खिलाफ चल रहे “ऑपरेशन शंखनाद” के तहत थाना कांसाबेल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से 38 नग गौवंश को मुक्त कराया है। मामला कांसाबेल थाना क्षेत्र का है, जहां पुलिस को मुखबिर से सूचना मिलने पर बेला घाट में नाकाबंदी की गई। दरअसल, संदिग्ध ट्रक को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक वाहन छोड़कर जंगल की ओर फरार हो गया।