मंदसौर: नपा परिषद स्वच्छता सर्वेक्षण-2023 में उज्जैन संभाग में पहले स्थान पर आई नपा के सफाई कर्मियों को सभागृह में किया सम्मानित
2023 में मंदसौर नगर पालिका परिषद स्वच्छता सर्वेक्षण में उज्जैन संभाग में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर नगर पालिका के सफाई कर्मियों का प्रमाण पत्र देकर सम्मान किया गया। नगर पालिका सभागृह में नगर पालिका अध्यक्ष, सीएमओ और उपाध्यक्ष द्वारा सम्मानित किया गया। नगर पालिका उपाध्यक्ष नम्रता चावला ने बताया कि वार्ड के सभी 40 पार्षदों ने स्वच्छता के कार्य में जो सहयोग किया, वह सराहनीय है।