मुज़फ्फरनगर: रॉकी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, संपत्ति और रंजिश ने ली जान, SSP ने खोले राज, पत्नी और सौतेले बेटे ने की हत्या
चर्चित विकसित उर्फ रॉकी हत्याकांड में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। एसएसपी संजय कुमार वर्मा के मुताबिक हत्या के पीछे संपत्ति विवाद, पारिवारिक रिश्तों को लेकर तनाव और बादल की रॉकी से पुरानी नाराजगी मुख्य वजहें रहीं। जांच में रेणु, बादल, निशा और मोंटी की भूमिका सामने आई है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है, जबकि थाना सिखेड़ा की संभावित लापरवाही की जांच की जा रही