चूरू: गांव खींवासर में पत्नी से अनबन के बाद पति और उसके परिवार पर हमला, भालेरी पुलिस ने घायलों के पर्चा बयान लिए
Churu, Churu | Apr 10, 2026 चूरू जिले के भालेरी थाना क्षेत्र के गांव खींवासर में पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद ने उस वक्त हिंसक रूप ले लिया जब ससुराल पक्ष के लोगों ने कथित तौर पर दामाद के घर में घुसकर उस पर और उसके परिवार पर हमला कर दिया। इस हमले में खींवासर निवासी 44 वर्षीय कृष्ण, उसकी 40 वर्षीय बहिन संतोष और 65 वर्षीय मां उमा देवी घायल हो गए।