रामगढ़/प्रखंड के 27 पंचायतों में21 नवंबर से 15 दिसंबर तक झारखंड सरकार के निर्देश एवं स्थानीय प्रशासन द्वारा सरकार आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे इस आशय की जानकारी बुधवार 2:00 पीएम को बीडीओ कमलेंद्र कुमार सिन्हा द्वारा बताया गया। उन्होंने बताया कि 21 नवंबर से बंदरजोडा,नोखेता,22 नवंबर को धोबा भतोडिया समेत 27 पंचायतों में 15 दिसंबर तक कार्यक्रम चलेगा।