नावकोठी: नावकोठी प्रखंड की कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष बनी निशा शर्मा
निशा शर्मा को यह जिम्मेदारी संगठन सृजन अभियान में उनके समर्पण और सक्रियता के कारण मिली है। उन्होंने सृजन साथी एप्लिकेशन का उपयोग करते हुए नावकोठी प्रखंड में सबसे अधिक सृजन साथियों को पार्टी से जोड़ा। उनके इस महत्वपूर्ण योगदान को देखते हुए प्रदेश अध्यक्ष रामजी और प्रदेश प्रभारी कृष्ण अल्लावरु की सहमति से उन्हें यह पद सौंपा गया।