लाडपुरा: लाडपुरा उपखंड क्षेत्र की समस्याओं को लेकर नयापुरा पंचायत समिति कार्यालय पर जिला कलेक्टर ने की जनसुनवाई
Ladpura, Kota | Jan 11, 2024 कोटा लाडपुरा पंचायत समिति कार्यालय पर आज गुरुवार को लाडपुरा उपखंड क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को लेकर जिला कलेक्टर रविंद्र कुमार गोस्वामी ने जनसुनवाई की। मौके पर ही अधिकारियों को समस्याओं के निस्तारण के आदेश दिए गए।जिला कलेक्टर रविन्द्र कुमार गोस्वामी की अगुवाई में आज जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे सभी विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया।