बरकागाँव: गुरुचट्टी में विधायक रोशन लाल चौधरी के सौजन्य से 24 घंटे के अंदर ट्रांसफार्मर लगा
बड़कागांव प्रखंड के गुरुचट्टी राम जानकी मंदिर के सामने लगे ट्रांसफार्मर बीते दिन जल जाने की वजह से गुरुचट्टी के ग्रामीण अंधेरे में थे। जिसकी जानकारी बड़कागांव विधायक का रौशन लाल चौधरी को दिया गया। जिस पर विधायक के द्वारा तत्परता दिखाते हुए 24 घंटे के अंदर नया 100 केवी का ट्रांसफार्मर उपलब्ध करा कर लगा दिया गया। जिसका उद्घाटन आजसू नेता कामेश्वर महतो ने किया।