बरकागाँव: बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी ने सदन में NTPC द्वारा आरएनआर कलोनी ढेंगा में स्कूल और अस्पताल न चलने का मुद्दा उठाया
बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पंकरी बरवाडीह और चट्टी बरियातू कोल माइंस के विस्थापितों एवं प्रभावितों के लिए NTPC द्वारा R&R कॉलोनी, ढेंगा, बड़कागांव में तीन मिडिल स्कूल, एक प्ले स्कूल और एक अस्पताल बनाया गया था। इन सुविधाओं का उद्देश्य विस्थापित परिवारों को शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराना था।लेकिन स्कूल अस्पताल में सीआईएसएफ के जवान हैं।