चायल: थाना के सामने ऑटो चालक का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका जताई जा रही है
कौशाम्बी के संदीपन घाट थाना क्षेत्र में नेशनल हाइवे पर थाना के सामने एक ऑटो चालक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान प्रयागराज के पूरामुफ्ती निवासी मंसूर अहमद के रूप में हुई है। शव के पास उसकी ऑटो भी खड़ी मिली।परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है!बीती देर रात का मामला!