फुलवरिया: फुलवरिया में पंचायत समिति की बैठक में 49 प्रस्ताव उठे, पैक्स अध्यक्ष जटा शंकर सिंह के निधन पर शोक
फुलवरिया प्रखंड सभागार में शनिवार की दोपहर 12:00 बजे प्रखंड प्रमुख रानी देवी की अध्यक्षता में पंचायत समिति की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान कुल 49 प्रस्ताव समिति की बैठक में लाए गए। जिसमें से एक प्रस्ताव पैक्स अध्यक्ष जटाशंकर सिंह के निधन पर शोक सभा मनाने का भी आया। इसके बाद सभी लोगों ने 2 मिनट का मन रखकर शोक सभा का आयोजन किया।